विकास सिंह - किसान स्वाभिमान यात्रा के अंतर्गत भभुआ विधानसभा क्षेत्र की महुवत पंचायत के विभिन्न गांवों का किया भ्रमण
- By
- Vikash Singh
- January-11-2021
भभुआ विधानसभा से लोकप्रिय जनसेवक और युवा नेतृत्व की मिसाल विकास सिंह ने विधानसभा क्षेत्र की महुवत पंचायत में आने वाले विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए आम जनता की परेशानियों को सुना और उनको नववर्ष की बधाई अर्पित की। इस दौरान उन्हें जनता ने भी बहुत मान सम्मान मिला और उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिसके लिए विकास सिंह ने भभुआ की जनता का इसी प्रकार समर्थन करते रहने की बात करते हुए उनका आभार जताया।
महुवत पंचायत के महुवत, एकौनी, सुकुलपुरवा, मदनपुरा, बलुवा, पोखरा, सेमरिया, अमढा पियाँ गाँव में पहुंचकर विकास सिंह ने सभी ग्रामवासियों से मिलकर उनके सुख-दुख जाने और भरोसा दिलाया कि वह हर परेशानी में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। साथ ही किसानों, युवाओं से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को भी उन्होंने सुना। इस दौरान उनके साथ सहयोगी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और विस्तृत चर्चा जारी रही।