विकास सिंह- सिवो गाँव में छांगूर सिंह जी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
- By
- Vikash Singh
- January-18-2026
भभुआ प्रखंड के सिवो गाँव के अभिभावक छांगूर सिंह जी का बीते दिन हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय चले जाने से पूरे गाँव में शोक की लहर है। छांगूर सिंह जी अपने हसमुख स्वभाव, सरल व्यवहार और सभी से अपनत्व से मिलने के लिए जाने जाते थे।
इस दुखद अवसर पर विकास सिंह जी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि छांगूर सिंह जी का जीवन सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। उनका स्नेहिल व्यवहार और मुस्कान हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।
विकास सिंह जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। पूरे क्षेत्र में उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।