विकास सिंह- नउवाझोटी पहुंचकर संतोष कुमार के परिजनों से जताई संवेदना, ग्रामीणों ने किया स्वागत
- By
- Vikash Singh
- March-26-2026
सासाराम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार जी के बड़े भाई और भतीजे की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु की खबर मिलने पर विकास सिंह उनके पैतृक आवास नउवाझोटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने संतोष कुमार एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विकास सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में हुई यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर नउवाझोटी गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास सिंह का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए एकजुटता दिखाई।