विकास सिंह- लालापुर में पूनम कंप्यूटर सेंटर की 16वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि बन, किया उद्घाटन
- By
- Vikash Singh
- March-01-2026
कूदरा प्रखंड के लालापुर में पूनम कंप्यूटर सेंटर की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद संस्थान से जुड़े छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, अभिभावक और युवा मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और तकनीकी ज्ञान आज के समय में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पूनम कंप्यूटर सेंटर द्वारा पिछले 16 वर्षों से क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और तकनीकी कौशल विकसित करने की सलाह दी।
विकास सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्थान के संचालकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।