विकास सिंह- सड़क दुर्घटना में हुई दो की मौत, सरकार से एससी एसटी के तहत मुआवजा देने की करी मांग
- By
- Vikash Singh
- September-18-2025
बीते दिवस भभुआ प्रखंड के रुईया पंचायत के दरौली गांव के समाजसेवी विजय मुसहर उम्र 40 वर्ष पिता श्यामलाल मुसहर उनके बहनोई रोहतास जिला बड्डी थाना अंतर्गत वीरेंद्र मुसहर दोनों लोग बम्होर से विजय मुसहर के मामा के कुछ दिन पूर्व देहांत होने के बाद उनके दरवाजा से मुकाम देकर लौट रहे थे तभी दसौती मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई मोहनिया पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेजा जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई.
जिला परिषद सदस्य बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल जी सड़क दुर्घटना में हुई मौत की खबर सुन गुरुवार की देर रात्रि 12:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे और मौके वारदात को देखते हुए सरकार से एससी एसटी के तहत मुआवजा देने की मांग की कैमूर में अनियंत्रित वाहन ने न जाने कितनों की जान ले ली प्रशासन से अनियंत्रित वाहनों पर तत्काल लगाम लगाने की जरूरत है.
इस दुख की घड़ी में परिवार से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मैं परिवार के साथ हर तरह से इस दुख की घड़ी में मजबूती से खड़ा हूं जिला परिषद सदस्य ने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देकर अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था किया.