विकास सिंह- वार्ड 22 भभुआ में नेहाल खा के पुत्र समीर के निधन पर दी शोक संवेदना
- By
- Vikash Singh
- January-18-2026
भभुआ शहर के वार्ड संख्या 22 निवासी नेहाल खा के पुत्र समीर का पुणे, महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। समीर के अचानक चले जाने से परिजन गहरे सदमे में हैं।
इस दुखद अवसर पर विकास सिंह जी आज शोकाकुल परिवार के घर पहुँचे और परिजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
विकास सिंह जी ने कहा कि समीर एक होनहार और संस्कारी युवक थे, जिनका असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी उपस्थिति से शोक संतप्त परिवार को संबल मिला।