विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रमों में शामिल हुए कलाकारों को किया सम्मानित
- By
- Vikash Singh
- April-14-2026
बुधवार की देर रात्रि भभुआ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर प्रखंड अंतर्गत अमाव, गम्हरिया और हुडरी गांवों में भारत के संविधान शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में विकास सिंह शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रमों में सामाजिक समरसता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों पर भी चर्चा की गई।
विकास सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा के प्रसार के लिए बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में आए कलाकारों को विकास सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जागरूकता को मजबूत करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।