विकास सिंह-गंगूबाई हंगल जी पुण्यतिथि गंगूबाई हंगल जी पुण्यतिथि गंगूबाई हंगल जी पर उन्हें शत शत नमन
- By
- Vikash Singh
- July-21-2022
गंगूबाई हंगल हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात
गायिका थीं। उन्होने स्वतंत्र भारत में खयाल गायिकी की पहचान बनाने में महती भूमिका
निभाई। भारतीय शास्त्रीय संगीत की नब्ज पकड़कर और किराना घराना की विरासत को
बरकरार रखते हुए परंपरा की आवाज का प्रतिनिधित्व करने वाली गंगूबाई हंगल ने लिंग
और जातीय बाधाओं को पार कर व भूख से लगातार लड़ाई करते हुए भी उच्च स्तर का संगीत
दिया।