विकास सिंह- महान स्वतंत्रता सेनानी व दिल्ली की प्रथम मेयर भारत रत्न अरुणा आसफ़ अली जी की जयंती पर सादर नमन
- By
- Vikash Singh
- July-16-2022
अरुणा जी का जन्म बंगाली परिवार में 16 जुलाई को हरियाणा में हुआ था। इनका परिवार जाति से ब्राह्मण था।
इनका नाम 'अरुणा गांगुली' था। अरुणा जी ने स्कूली शिक्षा नैनीताल में
प्राप्त की थी। नैनीताल में इनके पिता का होटल था। यह बहुत ही कुशाग्र बुद्धि और
पढ़ाई लिखाई में बहुत चतुर थीं।