विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के डीहरमा गाँव में श्री राजकुमार बिंद के निधन की सूचना पर पहुंचे जिप सदस्य
- By
- Vikash Singh
- May-05-2022
हमेशा की भांति भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह एक ऐसे नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जो अपनी जनता को परिवार से कम नहीं मानते। जनता की तमाम समस्याओं पर वह निरंतर संकल्प के साथ कार्य करते हैं और इसी कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय भी हैं। साथियों के सुख-दुख में खड़े रहे के इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह आज डीहरमा गाँव में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अन्य साथी भी उपस्थित रहे।
बताते चलें कि एक अत्यंत दुखद घटना उस वक्त भभुआ प्रखंड के डीहरमा गाँव के अंतर्गत पेश आई, जब 26 वर्षीय राज कुमार बिंद का अकस्मात निधन हो गया, जिसकी सूचना पर विकास सिंह सहयोगियों के साथ डीहरमा में उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में उनके बुजुर्ग पिता व दोनों बच्चों को हिम्मत बंधाई, साथ ही उन्होंने कहा कि वह परिवार की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।

