विकास सिंह - छठ पूजा के लिए ईंख तालाब में गाड़ने के दौरान डूबा युवक, परिवार में पसरा मातम
- By
- Vikash Singh
- October-31-2022
छठ महापर्व के अवसर पर ईंख तालाब में गाड़ने के दौरान भभुआ गांव के मरीचाव गांव के 16 वर्षीय अंकित सिंह की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि छठ पूजा के लिए तालाब में ईंख गाड़ने पहुंचा श्री राजेश सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अंकित सिंह पानी में अधिक गहराई में पहुंच गया, जिससे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। इस मौके पर भभुआ भाग 03 के जिलापरिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल तत्काल पहुंचे और उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भभुआ थाना की पुलिस की सहायता से पूरी रात तालाब में युवक के लिए खोजबीन किया। 



किंतु तमाम प्रयासों के बावजूद भी जब युवक को खोजा नहीं जा सका तब सुबह ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर युवक के शव को ढूंढा और बाहर निकाला, जिसके बाद शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। विकास सिंह ने इस मौके पर कहा कि,
"भभुआ प्रखंड के मारिचाव में जो छठ के दिन ह्रदय विदारक घटना घटी, उसके लिए मन आहत है। अपने घर का इकलौता बेटा 16 वर्षीय अंकित की तालाब मे डूब जाने से पूरे भभुआ मे शोक की लहर है। आज जब सुबह सुबह पोस्ट मार्टम घर में शव देखा तो मन व्याकुल हो गया। ईश्वर परिजनों को हिम्मत दे। वरीय पदाधिकारियों से बातचीत करके तत्काल मृतक के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाया जाएगा।"