विकास सिंह - कैमूर जिले के चौमुखी विकास को देंगे रफ़्तार, जनता की उम्मीदों पर उतरेंगे खरे
- By
- Vikash Singh
- December-13-2021
भभुआ जिला परिषद भाग 3 चुनावों के अंतर्गत विजय प्राप्त कर आमजन के हृदय में स्थान बना लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल जनता का आशीष और समर्थन चाहिए। आने वाले समय में वह अपने लगातार प्रयासों से कैमूर जिले को चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर करेंगे। उन्होंने जनता की सभी समस्याओं पर कार्य करने का आश्वासन दिया और कहा कि जनता की सभी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास सदैव जारी रहेगा। गौरतलब है कि जीत के बाद युवा नेता विकास सिंह को चारों ओर से बधाई व शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। इसके साथ ही हर वर्ग का समर्थन भी युवा प्रत्याशी को मिल रहा है।