विकास सिंह - मोकारी पंचायत के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा, आशीर्वाद यात्रा में जनता से लिया आशीष
- By
- Vikash Singh
- August-15-2021
बहुजन समाज पार्टी की ओऱ से जिला परिषद चुनाव भाग-3 को लेकर तैयारियां और तेज कर दी गईं हैं. बिहार की भभुआ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले जा रहे जिला परिषद चुनावों को ध्यान में रखकर युवा जोश प्रमुख व प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला जारी है. साथ ही कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा जनता से जनसंपर्क बनाया जा रहा है, जिसके लिए इस बार आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर जनता तक पहुंचा जा रहा है. इसी क्रम में मोकारी पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर चुनावों में खड़े युवा नेता विकास सिंह ने आज मोकारी पंचायत के विभिन्न गांवों में जनता के बीच पहुंचकर उनसे विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और जनता का आशीष प्राप्त किया. साथ ही उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की जनहित नीतियों का वर्णन जनता के बीच किया. इस दौरान आमजन को दिए संदेश में कहा कि जो आज हमारे समर्थन में खड़े हैं, उनके लिए मैं सदैव साथ खड़ा रहूंगा और अपनी जनता के विकास के लिए अजीवन कार्य करता रहूंगा.