विकास सिंह - भभुआ प्रखंड की जागेबराव पंचायत में पहुंचे विकास सिंह, जनता के सुख-दुख में की शिरकत
- By
- Vikash Singh
- October-12-2022
कैमूर जिला परिषद भाग 3 से जिला परिषद सदस्य, भावी विधायक एवं बसपा प्रदेश महासचिव विकास सिंह लगातार कैमूर की जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में खड़े रहते हैं। इसी कड़ी में वह हाल ही में प्रखंड की जागेबराव पंचायत के विभिन्न ग्रामों में जन समस्याओं का निरीक्षण करने पहुंचे और सभी ग्रामवासियों के मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना।
विकास सिंह जागेबराव पंचायत के पाइया गाँव पहुंचे, जहां श्री संजय चंद्रवंशी के 16 वर्षीय पुत्र कुछ समय पूर्व ही ब्रह्मतत्व में विलीन हो गए। विकास जी ने गांव में पहुंचकर संजय जी को हौंसला दिया और परिजनों को संबल दिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी जनता से चर्चा की और गांव के विकास को लेकर भी जनता से विचार विमर्श किया।
