विकास सिंह - लगातार चौथे दिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घूमकर जानी जनता की समस्याएं
- By
- Vikash Singh
- November-11-2022
जनमानस की समस्याओं पर काम करने को अपनी प्राथमिकता मानने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल कैमूर के एक ऐसे युवा नेता हैं, जिन्होंने कैमूर में विकास की गाड़ी को निरंतर चलायमान रखा है। स्थानीय आवाम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए विख्यात लल्लू पटेल जी ने हाल ही में बिहार सरकार के द्वारा 15 वें वित्त एवं षष्टम मद से ली जाने वाली योजनाओं का चयन करने हेतु भभुआ प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा करना शुरू किया हुआ है ताकि जनता की समस्याओं के आधार पर ही प्राथमिकता से विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जा सके।
इसी क्रम में आज लगातार चौथे दिन विकास सिंह जी भभुआ प्रखंड की महुआ पंचायत के दुबौलि, अल्लीपुर, परशुरामपुर, संदलपुर, लीलापुर, अमढ़ा इत्यादि ग्रामों में पहुंचे और यहां जनता से उनकी प्रमुख समस्याओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने स्वयं जमीनी स्तर पर निरीक्षण भी किया कि कहाँ विकास योजनाओं को प्राथमिकता से किया जाए। जनसंपर्क अभियान के इस क्रम में विकास जी ने जानकारी दी कि उनका उद्देश्य क्षेत्रीय जनता का समान एवं गुणवत्ता पूर्ण विकास करना है और इसके लिए ही वह संघर्षशील हैं।