विकास सिंह - भभुआ स्टेडियम में कैमूर डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में टी2 क्रिकेट का हुआ आयोजन
- By
- Vikash Singh
- January-14-2023
आज शनिवार को भभुआ स्टेडियम में कैमूर डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा T-20 क्रिकेट कैमूर चैंपियन ट्राफी का आयोजन किया गया। आयोजन के फाइनल में उद्घाटन करने पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल का खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत फूलमाला पहनाकर किया।
मौके पर उपस्थित कैमूर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने बताया की T20 क्रिकेट का आयोजन यहां किया गया है, जो 08/01/2023 से 14 /01/2023 तक लगातार चल रहा है। आज फाइनल में पहुँच कर मैच का शुभ आरंभ किया। यह युवाओं की प्रतिभा को निखारने की शानदार पहल है। इससे युवाओं की प्रतिभा निखरेगी और वो स्टेट व नेशनल लेबल तक जाएंगे। यह मेरी शुभकामनायें हैं। युवाओं को बढ़ाने के लिए हर सार्थक पहल की जाएगी। मौके पर अतिथि के तौर पर बीसीए के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, नगर सभापति बबलू तिवारी, डीएवी स्कूल के डायरेक्टर दिनेश सिंह, राकेश कुमार, मंटू पटेल, अरुण पटेल, ब्रजेश राम और धर्मेंद्र खरवार उपस्थित रहे और युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।