विकास सिंह - तरहनी गाँव मे आयोजित हुआ सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महा यज्ञ
- By
- Vikash Singh
- February-26-2023
भभुआ प्रखंड की जागेबराव पंचायत के तरहनी गाँव में आज प्रसिद्ध सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया, जिसके शुभ उद्घाटन के लिए जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पहुंचे। उन्होंने इस मांगलिक कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन रिबन काटकर किया और उपस्थित जनमानस को संबोधित किया।
विकास सिंह ने कहा कि तरहनी गांव में प्रतिवर्ष भगवान सूर्य नारायण के भव्य यज्ञ समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें सर्वजन कल्याण की प्रार्थना हमारे गुरुजन करते हैं, यहां काफ़ी वर्षो से बहुत ही बड़ा यज्ञ होता है, जिसमें तरहनी गाँव की पवित्र भूमि पर हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। विकास सिंह ने गाँव की जनता द्वारा दिए गए आदर सम्मान के लिए सभी को तहे दिल से आभार प्रकट किया।