विकास सिंह - भभुआ मोहनिया मुख्य पथ पर हुई सड़क दुर्घटना, युवक की हालत गंभीर
- By
- Vikash Singh
- January-25-2023
आज भभुआ मोहनिया के मुख्य पथ पर एक सडक दुर्घटना हो गई, जिससे एक 24 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जानकारी दी कि यह घटना उस समय पेश आई जब मारिचाव गेट के समीप सड़क पर खड़ी सीमेंट लदे ट्रैक्टर में डाला मैजिक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी और इससे गाड़ी की बॉडी पूरी तरह से पिचक गई। जिससे चालक गाड़ी में ही फंसा रह गया।
विकास सिंह जी ने युवक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में घायल हुआ युवक 24 वर्षीय आसिफ मोहनिया प्रखंड के कठेज गांव का निवासी है और घटना स्थल पर भभुआ पुलिस व मेडिकल टीम पहुंची है, साथ ही मदद करने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुर गए। घायल युवक को काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया है और युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।