विकास सिंह - बगईचा गांव के पूर्व बीडीसी मुलायम यादव का कुशल क्षेम जानने पहुंचे सदर अस्पताल
- By
- Vikash Singh
- April-12-2023
भभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कैथी पंचायत के बगईचा गाँव में आज जिला परिषद सदस्य एवं बसपा प्रदेश महासचिव विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल आज स्थानीय निवासी पूर्व बीडीसी मुलायम यादव जी का हालचाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे, दरअसल उन्हें सूचना मिली थी कि मुलायम यादव जी कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। विकास जी ने जानकारी लेते हुए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस मौके पर अन्य सहयोगी भी विकास जी के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान कहा कि अपने सभी मित्रों और साथियों के लिए तो हम हर क्षण खड़े हैं, ऊपरवाले से भाई मुलायम यादव के बेहतर स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं, इसके अतिरिक्त बेहतर से बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए डॉक्टर से भी बातचीत की है।