विकास सिंह - मुसहर सेवरी टोला में पानी की समुचित व्यवस्था एवं सार्वजनिक चबूतरा का हो रहा है निर्माण
- By
- Vikash Singh
- June-23-2022
महुवत पंचायत के मोहन डडवाँ गाँव में लोगों को अब पेयजल की समस्या से राहत मिलने जा रही है। जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने ग्रामीण जनों की मूलभूत आवश्यकताओं पर कार्य करते हुए मुसहर सवरी टोला पर सार्वजनिक चबूतरा बनाने की शुरुआत कर दी है, ताकि ग्रामवासियों के लिए जल की समुचित व्यवस्था हो सके।
इसी क्रम में आज उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुंचकर विकास कार्य का जायजा लिया और कार्यरत अधिकारी व कार्यकर्ताओं को विकास कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि मुसहर सेवरी टोला पर पानी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान थे। अब यहां सार्वजनिक चबूतरे का निर्माण होने से पेयजल की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।