विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के सारंगपुर गांव में प्रदीप सिंह का हुआ आकस्मिक निधन, श्रद्धांजलि
- By
- Vikash Singh
- April-10-2023
आज भभुआ प्रखंड के सारंगपुर पुर गाँव से एक दु:खद समाचार सामने आया, जहां प्रदीप सिंह जी का निधन अचानक ह्रदय गति रुकने से हो गया। जैसे ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पहुंचकर दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
विकास जी ने इस मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रदीप सिंह भाई बेहद सामाजिक व्यक्ति थे, उनका इस तरह अचानक चले जाना समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस दु:ख की घड़ी में उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।