विकास सिंह - महुअत पंचायत के बलुआ गांव में पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे जन प्रतिनिधि
- By
- Vikash Singh
- April-13-2023
जैसे जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है, वैसे वैसे ही पानी की समस्या भी विकत होती जा रही है। भभुआ प्रखंड की महुअत पंचायत के बलुआ गांव में गर्मी शुरू होते ही कुछ घरों में पानी की जटिल समस्या उत्पन्न हो गई। ऐसे में परेशान लोगों ने जिला परिषद सदस्य विकास सिंह को समस्या की सूचना दी, जिस पर कार्यवाही करते हुए वह रात्रि के समय गांव में पहुंचे और समस्या का जायजा लिया।
इस मौके पर विकास सिंह ने स्थानीय जनता से बातचीत कर समस्या को समझा और फिर संबंधित विभाग को तत्काल समस्या के निदान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, उनकी समस्या का निदान समय पर कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी विकास जी ने घंटों ग्रामवासियों से ग्राम के विकास के संबंध में चर्चा की।