विकास सिंह - पलका गांव में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वकील यादव जी के पिताजी के श्राद्ध क्रम में की शिरकत
- By
- Vikash Singh
- June-25-2023
हमेशा ही भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जो अपनी जनता को परिवार से कम नहीं मानते। जनता की तमाम समस्याओं पर वह निरंतर संकल्प के साथ कार्य करते हैं और इसी कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय भी हैं। साथियों के सुख-दुख में खड़े रहे के इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह आज चांद प्रखंड के पलका गाँव में पहुंचे, जहां गत दिनों पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष वकील यादव जी के पिताजी का देहांत हो गया था।
उनके श्राद्ध क्रम में पहुंचकर विकास सिंह ने दिवगंत की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त उन्होंने पारिवारिक जनों से कुशल क्षेम भी जाना। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में सहयोगी कार्यकर्ता, बंधुगण और ग्रामीण मौजूद रहे।
