विकास सिंह - भभुआ शहर जगजीवन स्टेडियम में ओपन कैमूर किंग टेस्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- By
- Vikash Singh
- November-27-2022
आज भभुआ शहर जगजीवन स्टेडियम के अंतर्गत दसवीं कक्षा से आगे के छात्र छात्राओं के लिए ओपन कैमूर किंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र शामिल रहे। इस मौके पर स्टेडियम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी रही, जिनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कैमूर विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल उपस्थित रहे। मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि इस प्रोग्राम का आयोजन अली सर के द्वारा किया गया है, जिसमें सभी प्रकार की नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया है। टेस्ट का असली मकसद इन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा और उत्साह को बढ़ाना एवं निखारना है। विकास सिंह जी ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन समय समय पर कराए जाएंगे ताकि प्रतिस्पर्धा से युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा सके।
ओपन कैमूर किंग टेस्ट प्रतियोगिता में सोनहन के शहजाद विजेता रहे, जिनको मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल जी ने ट्राफी, कप देकर सम्मानित किया और अन्य उपविजेता छात्र-छात्राओं की हौंसला अफजाई की।
