विकास सिंह - विकास कार्यों के लिए नई बस्ती मुसहर टोली का किया गया निरीक्षण
- By
- Vikash Singh
- November-05-2022
कैमूर में शनिवार को भभुआ प्रखंड के नई बस्ती मुसहर टोली क्षेत्र का जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में उन्होंने कई योजनाओं में कमी पाई, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय निवासियों से उनकी प्रमुख समस्याएं जानकर गांव का विकास करने का वादा किया।
जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि सरकार के द्वारा 15 वां वित्त और षष्टम मद से ली जाने वाली योजना का चयन करना है, जिसमे गांव मे जनता से मिल कर समस्या से अवगत हो रहे हैं, ताकि जो राशि खर्च करनी है वो और ग्रामीण लोग सरकार के द्वारा चलाया जा रहा योजनाओं का लाभ उठा सकें, ताकि जरूरमंदो के बीच यह योजना जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे द्वारा विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है, मैं चाहता हूं कि मेरे क्षेत्र में जितने भी गांव पड़ते है उनमें ज्यादा से ज्यादा विकास हो और लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर शुखी और शांति से रहे।