विकास सिंह - आशीर्वाद यात्रा के बारहवें दिन की सूची, बेतरी पंचायत के विभिन्न गांवों में जारी जन संपर्क
- By
- Vikash Singh
- August-12-2021
भभुआ भाग 3 में होने जा रहे जिला परिषद चुनावों के लिए भावी प्रत्याशी जिला परिषद सह युवा नेता विकास सिंह ने जनसंपर्क अभियान की तैयारी कर ली है। उन्होंने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़ाव का कार्यक्रम बनाया है, जिसके अंतर्गत उन्होंने अपने चुनावी सफर को महुवन पंचायत के विभिन्न गांवों में सम्मानित जनता से मिलकर गति दी। इसके बाद वह 5 अगस्त से जागेबरॉव पंचायत के अलग अलग गांवों में मौजूद रहे और जनता का आशीष ग्रहण किया। विकास सिंह 8 अगस्त से मिव पंचायत के दौरे पर रहे और सिवों पंचायत के विभिन्न ग्रामों में जनता का आशीष प्राप्त करने के बाद फिलवक्त वह बेतरी पंचायत के दौरे पर हैं।
आशीर्वाद यात्रा के बारहवें दिन की सूची जारी हो चुकी है, इस दौरान बेतरी पंचायत के जिस जिस गांव में युवा प्रत्याशी विकास सिंह जनता से मिलने आएंगे, उनकी जानकारी इस प्रकार है..
1. बेतरी गांव - दोपहर 1 बजे से
2. दतियावं गांव - सांय 4 बजे से
3. कबार गांव - सांय 5 बजे से