विकास सिंह - आशीर्वाद यात्रा के चौथे दिन की सूची, जागेबरॉव पंचायत के विभिन्न गांवों में होगा जन संपर्क
- By
- Vikash Singh
- August-04-2021
भभुआ भाग 3 में होने जा रहे जिला परिषद चुनावों के लिए भावी प्रत्याशी जिला परिषद सह युवा नेता विकास सिंह ने जनसंपर्क अभियान की तैयारी कर ली है। उन्होंने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से जुड़ाव का कार्यक्रम बनाया है, जिसके अंतर्गत वह सबसे पहले महुवन पंचायत के विभिन्न गांवों में सम्मानित जनता से मिलने का कार्यक्रम निश्चित किए हुए हैं। इस दौरान वह 5 अगस्त जागेबरॉव पंचायत के अलग अलग गांवों में मौजूद रहकर जनता का आशीष ग्रहण करेंगे।
आशीर्वाद यात्रा के चौथे दिन की सूची जारी हो चुकी है, इस दौरान जिस जिस गांव में युवा प्रत्याशी विकास सिंह जनता से मिलने आएंगे, उनकी जानकारी इस प्रकार है..
1. डीहरमा गांव - दोपहर 1 बजे से
2. खुरमाबाद गांव - दोपहर 2 बजे से
3. कुकुढि गांव - दोपहर 3 बजे से
4. तरहनी गांव - सांय 4 बजे से
5. बेलाढि गांव - सांय 6 बजे से