विकास सिंह - भभुआ विधानसभा की जनता के दुख में शरीक हुए जननेता विकास सिंह
- By
- Vikash Singh
- January-17-2021
स्वयं को नेता के स्थान पर जनसेवक कहलवाने वाले युवा जननेता विकास सिंह निरंतर अपने क्षेत्र भभुआ की जनता से जुड़े रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने क्षेत्र के किसानों और आमजन के लिए स्वाभिमान यात्रा का आयोजन भी किया है और इसी के अंतर्गत वह किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते रहते हैं व उनके निवारण के लिए भी संघर्षरत रहते हैं। इसी कड़ी में आज पूरा दिन विकास सिंह जनता के सुख-दुख में सम्मिलित रहे।
भभुआ विधानसभा क्षेत्र के महुवत गाँव मे बारी परिवार की मृत्यु तथा रामपुर प्रखंड के बड़का गाँव पंचायत स्थित कुकुढा ग्राम में राम अयोध्या सिंह के पुत्र का कुदरा में दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की हिम्मत व हौसले को बढ़ाने के लिए विकास सिंह गांव में परिजनों से मिलने पहुंचे। वहीं बड़का गाँव पंचायत में ग्राम बनौली में बड़े भाई श्रीकांत मास्टर भैंसे के हमले के बाद बुरी तरह से घायल ओ गए, जिनका कुशल-क्षेम जानने के लिए विकास सिंह उनके घर पहुंचे और उनके दुख में सम्मिलित रहे।