विकास सिंह - भभुआ सारनपुर मोड़ पर किया कोल्डस्टोरेज का उद्घाटन
- By
- Vikash Singh
- April-03-2021
भभुआ विधानसभा से जनता के लोकप्रिय युवा प्रत्याशी और युवा जोश के शीर्ष नेतृत्व की पहचान विकास सिंह ने हाल ही में भभुआ सारनपुर मोड़ पर किया कोल्डस्टोरेज का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विकास सिंह ने कोल्ड स्टोरेज में नई तकनीक के यंत्रों का शुभारंभ पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक भभुआ विधानसभा की जनता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस तकनीक से किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा और ताजा फलों जैसे केला, सेब, संतरा, मौसम्बी, अंगूर इत्यादि को बिना किसी केमिकल के स्टोर किया जा सकेगा। साथ ही जनता को भी अब बिना केमिकल के फल खाने का लाभ मिलेगा। इस मौके पर विकास सिंह के साथ अन्य सहयोगीगण भी मौजूद रहे।