विकास सिंह - भभुआ प्रखण्ड जागेबराव पंचायत में बुजुर्ग को जहरीले सर्प ने काटा, सदर अस्पताल में किया भर्ती
- By
- Vikash Singh
- August-23-2022
बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं की आवाजाही एकाएक बढ़ जाती है, जिससे आमजन को खतरा हो जाता है। हाल ही में शिवपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला सावित्री देवी की मृत्यु सर्प के काटने से हो गई थी। इसी क्रम में आज भभुआ प्रखंड की जागेबराव पंचायत में एक बुजुर्ग को सांप द्वारा काटने का मामला प्रकाश में आया। जागेबराव पंचायत की पूर्व मुखिया प्रत्याशी सीता देवी के ससुर और अजय राम के पिताजी 67 वर्षीय रामध्यान राम को जहरीले सांप ने काट लिया।
घटना की सूचना मिलते ही जिला पार्षद विकास सिंह तत्काल सदर अस्पताल पहुंचे और रामध्यान राम जी का कुशलक्षेम जाना। विकास सिंह ने जानकारी दी कि वह अस्पताल में समुचित इलाज करवा रहे है और अब वह खतरे से बाहर हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने आमजन को आगाह करते हुए कहा कि सांप या किसी अन्य जहरीले जीव के काटने पर तत्काल अस्पताल आइये, किसी प्रकार की झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े, सदर अस्पताल में हर सुविधा मौजूद है, जिससे आपकी जान बच सकती है, प्रत्येक व्यक्ति की जान हमारे लिए कीमती है।