विकास सिंह - मिव पंचायत में अपनों से मिलकर हुई हार्दिक प्रसन्नता, जनता ने दिया अपार समर्थन
- By
- Vikash Singh
- August-08-2021
बहुजन समाज पार्टी की ओऱ से बिहार में जिला परिषद भाग- 3 के चुनावों को लेकर तैयारियां और तेज कर दी गईं हैं. बिहार में होने वाले जा रहे इन चुनावों को ध्यान में रखकर युवा जोश के जिला परिषद चुनाव प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न ग्रामों में चुनावी यात्राओं का सिलसिला जारी है. साथ ही उनके द्वारा आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनसंपर्क बनाया जा रहा है, जिसके लिए इस बार भभुआ प्रखंड की मिव पंचायत के नीबी, रुद्रवारकला, भिखमपुरा, सितमपुरा, मिव, सुखारिपुर सहित अनेक गांवों में आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया.
बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर जिला परिषद चुनावों में उतरे युवा नेता विकास सिंह ने अपनी गृह पंचायत मिव में जनता के बीच पहुंचकर उनसे बहुत से मुद्दों पर चर्चा की और आशीष लिया. उन्होंने बताया कि इस पंचायत क्षेत्र का तो मैं बेटा हूँ और यहाँ के लोग मेरी जीत देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. साथ ही इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने बचपन के बहुत से साथियों से भी मुलाकात की, जिन्होंने विकास सिंह सहित सभी सहयोगियों की खातिरदारी बेहद चाव के साथ की. इस प्रेम, स्नेह और समर्थन के लिए विकास सिंह ने अपने सभी मित्रों व वरिष्ठजनों व माताओं-बहनों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.