विकास सिंह - बसपा की एकदिवसीय जिला कार्यकर्ता बैठक में दिया संबोधन
- By
- Vikash Singh
- January-23-2021
कैमूर की भभुआ विधानसभा से प्रमुख बसपा नेता, युवा जोश के प्रमुख और जनप्रिय लोकसेवक विकास सिंह ने आज बहुजन समाज पार्टी के एकदिवसीय जिला कार्यकर्ता बैठक में वरिष्ठ जनों एवं साथियों के सम्मुख अपना मंतव्य रखा।
विकास सिंह ने प्रथम बार इस बैठक में बिहार प्रदेश प्रभारी डॉ लाल मेधानकर साहब और बिहार प्रदेश अध्यक्ष कुणाल किशोर विवेक की उपस्थिति में अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन तक बसपा की नीतियों को पहुंचाने के क्रम में कभी पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के तमाम साथियों को मायूस होने की आवश्यकता नहीं है, बहुजन हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहे बाबा साहब और संत गुरुओं व महापुरुषो के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वह हमेशा समर्पित हैं।
