विकास सिंह - पलका गांव में बाबू अली के पिताजी के निधन पर पहुंचे जिला पार्षद, दिया जनाजे को कंधा
- By
- Vikash Singh
- October-31-2022
हमेशा ही भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जो अपनी जनता को परिवार से कम नहीं मानते। जनता की तमाम समस्याओं पर वह निरंतर संकल्प के साथ कार्य करते हैं और इसी कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय भी हैं। साथियों के सुख-दुख में खड़े रहे के इसी क्रम में जिला परिषद सदस्य विकास सिंह आज भभुआ प्रखंड के पलका गाँव में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ अन्य साथी भी उपस्थित रहे।
बताते चलें कि आज पलका गांव के गुड्डू अली एवं बाबू अली के पिताजी का अकस्मात निधन हो गया, जिसकी सूचना पर विकास सिंह अपने सहयोगियों के साथ तत्काल उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने दिवगंत पिताजी के जनाजे को कंधा दिया और मिट्टी भी दी। इस दुख की घड़ी में मौके पर पहुंचकर विकास सिंह ने दोनों भाइयों और परिजनों को हिम्मत बंधाई। विकास जी ने दोनों भाइयों को हौंसला रखने के लिए कहा और साथ ही कहा कि वह हर कदम पर उनके साथ बड़े भाई की भांति खड़े हैं।

