विकास सिंह - भभुआ प्रखंड के मदनपुरा गांव में महुअत पंचायत के विकास पर हुई चर्चा
- By
- Vikash Singh
- June-28-2023
भभुआ, कैमूर के गांव गांव को विकसित और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ लगातार प्रयास कर रहे भभुआ भाग 3 से जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल अपने क्षेत्र को प्रगति के मार्ग पर ले जाने की कड़ी में अग्रसर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज प्रखंड के मदनपुरा गांव में महुअत पंचायत की समस्याओं को देखते हुए वहां स्थानीय निवासियों से उनकी समस्याएं जानी और विकास कार्यों को किस प्रकार प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इस पर वार्तालाप किया।
मदनपुरा गांव में भाई मंजीत पासवान ने आवास पर चर्चा करते हुए उन्होंने मुख्य रूप से पंचायत क्षेत्र में ग्रामीणों के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं को लेकर उपस्थित सहयोगी गणों से चर्चा की और उसी आधार पर क्षेत्र के विकास करने की बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। मैं चाहता हूँ कि मेरे क्षेत्र मे जितने भी गांव आते हैं, उनमें अधिक से अधिक विकास किया जा सके।