विकास सिंह - भभुआ विधानसभा क्षेत्र में हुआ विकास कार्य का आगाज, 30 लाख की योजना से बहूरेंगे दुमदुम गांव स्थित शमशान के दिन
- By
- Vikash Singh
- April-28-2022
भभुआ विधानसभा क्षेत्र में दुमदुम गांव स्थित शमशान घाट का कायाकल्प करने का काम जल्द शुरू होने वाला है। कैमूर के उचित विकास के लिए सक्रियता से कार्य कर रहे जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह ने आज दुमदुम गांव में पहुंचकर शमशान घाट की बाउंड्री और सडक गेट निर्माण का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ भभुआ ब्लॉक प्रमुख गुरु प्रताप सिंह और उनकी समस्त पंचायत समिति की टीम मौजूद रही। कार्य के उद्घाटन के लिए पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह का भव्य स्वागत ग्रामवासियों के द्वारा किया गया।
इस दौरान विकास सिंह ने जानकारी दी कि आमजन कि सुविधा के लिए 30 लाख रुपये की योजना से शमशान घाट के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शमशान घाट की बाउंड्री और सडक गेट निर्माण का काम जल्द ही कराया जाएगा और इसका पूरा पूरा लाभ दुमदुम गांव की जनता को मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तरह भभुआ की जनता की प्रगति के मद्देनजर विकास कार्यों का संचालन किया जाता रहेगा।


