विकास सिंह - आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले पारसनाथ पासवान को मुआवजा दिलाने की रखी मांग
- By
- Vikash Singh
- June-23-2022
भभुआ प्रखंड दुमदुम पंचायत के सारंगपुर गांव में शिवपरसन पासवान के पिता 55 वर्षीय श्री पारसनाथ पासवान की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने के कारण हो गई, वह मवेशी चराने के लिए खेतों में गए थे जब यह दुर्घटना घटित हुई। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए सरकार से व आपदा प्रबंधन विभाग से मृत व्यक्ति के परिवार को चार लाख की सहायता राशि दिलाने की मांग जिलाधिकारी के सामने रखी। गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा के कारण जान गंवाने वाले लोगों को उनकी मौत पर चार लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है, इसी योजना का लाभ स्वर्गीय पारसनाथ पासवान के परिवार को दिलवाने की मांग विकास सिंह ने प्रशासन से की।