विकास सिंह - सीतमपुरा गाँव में रविंद्र बिन्द जी की माताजी के निधन पर अर्पित की शोक संवेदना
- By
- Vikash Singh
- June-24-2023
हमेशा ही भभुआ विधानसभा की जनता के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जो अपनी जनता को परिवार से कम नहीं मानते। जनता की तमाम समस्याओं पर वह निरंतर संकल्प के साथ कार्य करते हैं और इसी कारण वह जनता के हितैषी नेता की छवि के लिए लोकप्रिय भी हैं। साथियों के सुख-दुख में खड़े रहने की इसी कड़ी में आज जिला परिषद सदस्य विकास सिंह भभुआ प्रखंड की मिव पंचायत के सीतमपुरा गाँव में पहुंचे, जहां विगत दिनों रविंद्र बिन्द जी की माताजी का देहांत हो गया था।
इस दुखद समाचार के मिलने पर विकास सिंह अपने सहयोगियों के साथ उनके दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दुख की घड़ी में मौके पर पहुंचकर विकास सिंह ने भाई रविंद्र बिन्द जी और सभी परिजनों को हिम्मत बंधाई। विकास जी ने परिजनों को हौंसला रखने के लिए कहा और दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।