विकास सिंह - रामगढ़ विधानसभा में बसपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं में भरी जोश की नई ऊर्जा
- By
- Vikash Singh
- November-29-2024
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा रामगढ़ विधानसभा स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह बैठक AYP स्कूल बिछिया दुर्गावती में संपन्न हुई, जहां जिला परिषद सदस्य भभुआ एवं बसपा के प्रदेश महासचिव विकास उर्फ लल्लू पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, "हम हार से मायूस नहीं होते हैं। इस बार बसपा कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से मैदान में उतरेंगे और मजबूती से लड़कर कैमूर की चारों सीटों पर जीत हासिल करेंगे।" उन्होंने रामगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
विकास सिंह ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में हर कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। उन्होंने आगामी चुनाव में विजय प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की और कहा, "लड़ेंगे और जीतेंगे।"
इस समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना और उन्हें पार्टी के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाना था। बैठक में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी जोर दिया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव के दिशा-निर्देशों को आत्मसात करते हुए विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने का संकल्प लिया।


