विकास सिंह - कुड़ासन गाँव पहुंचकर प्रदीप सिंह की माता जी के निधन पर प्रकट की गहरी शोक संवेदना
- By
- Vikash Singh
- August-21-2024
कुड़ासन गाँव के सम्मानित निवासी प्रदीप सिंह जी की माता जी का हाल ही में स्वर्गवास हो गया, जिससे पूरे परिवार और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनके दसवें के अवसर पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल व्यक्तिगत रूप से वार्ड 6 स्थित उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
विकास सिंह ने दुःख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि माता-पिता का साया सिर से उठना अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार को धैर्य और हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस कठिन समय में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर गाँव के कई अन्य सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वर्गीय माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के साथ अपनी संवेदनाएँ साझा कीं। इस दुखद घड़ी में पूरा समुदाय प्रदीप सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ा दिखाई दिया, जो इस अपार कष्ट से उबरने का प्रयास कर रहा है।