विकास सिंह - रामपुर प्रखंड स्थित फकीर विजय शंकर महाराज समाधि स्थल लेवाबांध पहाड़ी पर जनता को किया संबोधित
- By
- Vikash Singh
- March-11-2021
भभुआ विधानसभा भाग 3 से भावी जिला परिषद प्रत्याशी विकास सिंह ने हाल ही में रामपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध फकीर विजय शंकर महाराज जी के समाधि स्थल लेवाबांध पहाड़ी पर जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजक वर्ग के प्रति आभार जताने के साथ साथ अपने प्रभावशाली वक्तव्य में कहा कि,
"हम सभी क्यों उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई नेता आएगा, कोई जन प्रतिनिधि आएगा और मदद करेगा? कोई भी नेता यहाँ आता है तो जनता पर वोट का दबाव बनाता है, जनता के बीच शराब-ताड़ी बँटवा कर समाज को दूषित करता है और अन्य ऐसे कृत्य कर पैसे की बर्बादी करता है। क्या ऐसे पैसे जोड़कर बाबा के समाधि स्थल का सौंदर्यकरण नहीं करवाया जा सकता, क्या बाबा के लिए संगमरमर का पत्थर नहीं लगवाया जा सकता? मैं युवा जोश के साथ आगे बढ़कर काम कर रहा हूं और मुझे पूरा यकीन है, अपनी जनता के समर्थन से जिस दिन विधानसभा पहुँच गया, उस दिन सभी की बखिया उखेड़ कर रख दी जाएगी और जब तक मैं जीवित हूं ऐसे ही समाज में परिवर्तन की लहर लाकर जगाता रहूंगा।"