विकास सिंह - पलका गांव में 15वें वित्त की राशि 736000 रुपये की लागत से होगा पुल निर्माण, ग्रामीणों में हर्ष की लहर
- By
- Vikash Singh
- July-05-2022
आज जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भभुआ प्रखण्ड दुमदुम पंचायत क्षेत्र के पलका गांव में 15वां वित्त की राशि से नए पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने रिबन काटकर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिससे ग्रामीणों में हर्ष व उत्साह का माहौल है। बताते चले सदियों से पलका गांव में आवागमन के लिए मार्ग नहीं होने से जनता परेशान रहती थी और बरसात में तो यहां आवागमन बिल्कुल बंद हो जाता था।
इन्हीं मुश्किल परिस्थितियों को संज्ञान में लेते हुए पार्षद विकास सिंह ने भभुआ प्रखंड दुमदुम पंचायत के पलका गाँव मे पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने जनता की मुश्किलों के बारे में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अब बरसात के दिनों में भी आवागमन में कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जनता से पुल निर्माण का वायदा किया गया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने इसी प्रकार विकास कार्यों की रफ्तार चलते रहने की बात रखी।
