विकास सिंह- भभुआ मोकरी गांव में जनता के मध्य जाकर विकास कार्यों के लिए किया ग्रामीणों से जनसंपर्क
- By
- Vikash Singh
- July-03-2024
बीते दिवस कैमूर जिला परिषद भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने भभुआ प्रखंड के मोकरी गांव में जनता के मध्य जाकर विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान वें गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए, जहां उन्होंने इसके लिए आवाज उठाकर निदान के लिए क्षेत्रवासियों को आश्वासन भी दिया।
इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत जिला परिषद विकास सिंह ने मोकरी गांव के विकास को लेकर जनता से विचार विमर्श किया और उनकी सहमति ली। इसके बाद उन्होंने जन जन से मिलकर गांव के विकास कार्य की जानकारी ली तथा कहा कि गांव को विकसित करने के लिए हमारी पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।
बताते चलें कि इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों को ग्राम पंचायत में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया। जिसमे उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्राम पंचायतों का विकास करना ग्राम पंचायतों को सामाजिक, आर्थिक एवं विकास की दिशा में प्रगतिशील करना और समुदाय को निर्णय लेने में सक्षम बनाना है। वहीं जनसंपर्कता के इस विशेष मौके पर, उनके साथ पार्टी के अन्य सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मौजूद रही।