विकास सिंह- महुआरी गांव में सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन करके विजेता टीम को किया पुरस्कृत
- By
- Vikash Singh
- June-05-2024
गौरबतल है कि समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह के इस मौके पर उन्होंने विजेता हुई टीम को ट्रॉफ़ी एवं मेडल से पुरस्कृत करते हुए, पुष्पगुच्छ के साथ सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित करते हुए, युवा विजेताओं से कहा कि क्षेत्र की इन खेल प्रतिभाओं को इस आयोजन से आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है।
बताते चलें कि कार्यक्रम में उन्होंने अपना मत रखते हुए, यह भी कहा कि निरंतर ऐसे खेलो का आयोजन होते रहना चाहिए, जिसमे युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान भी किया जायेगा। वहीं क्षेत्र में जो भी खेल प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर पहुंचती है, उनको पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। वहीं समारोह के इस विशेष मौके पर जिला परिषद विकास सिंह के साथ बसपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी भूमिकाएं निभाई।

