विकास सिंह - भभुआ विधानसभा के रामपुर प्रखंड के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा, जानी जनता की समस्याएं
- By
- Vikash Singh
- January-08-2021
नववर्ष के मौके पर युवा जोश के प्रमुख और जनप्रिय नेता विकास सिंह ने भभुआ विधानसभा के रामपुर प्रखंड में बहुत से ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से विस्तृत बातचीत करते हुए उनकी प्रमुख समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया।
भभुआ विधानसभा के भीतरीबांध, बारडीह, इब्राहिमपुर,अदमापुर, बराव, बिछीबाँन्ध, लेवाबान्ध, लालापुर, लाखनडाहि, दियरी, हसनपुरा, अमाव, मडैचा, सलेमपुर गाँव में सुबह पहुंचकर विकास सिंह ने सभी को नववर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दी। साथ ही किसानों, युवाओं से जुड़ी बहुत सी समस्याओं को भी उन्होंने सुना। वह देर रात तक ग्राम दौरे पर रहे और इस दौरान उनके साथ सहयोगी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।