विकास सिंह - भभुआ विधानसभा 205 के विभिन्न ग्रामों का किया दौरा, जनसंपर्क अभियान में जाना जनता का मत
- By
- Vikash Singh
- September-12-2020
बहुजन समाज पार्टी की ओऱ से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां और तेज कर दी गईं हैं. बिहार में होने वाले जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर युवा जोश के भावी विधायक प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला जारी है. साथ ही कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा जनता से जनसंपर्क बनाया जा रहा है, जिसके लिए इस बार भभुआ विधानसभा के जिगनी, जिगनपुरवा, दामोदरपुर, हरिहरपुर और रूपपुर गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर चुनावों में खड़े युवा नेता विकास सिंह ने बतौर जनता के बीच पहुंचकर उनसे विहीनन मुद्दों पर चर्चा की और बहुजन समाज पार्टी की जनहित नीतियों का वर्णन जनता के बीच किया। साथ ही उन्होंने कैमूरवासियों को दिए संदेश में कहा कि जो आज हमारे समर्थन में खड़े हैं, उनके लिए मैं सदैव साथ खड़ा रहूंगा और अपनी जनता के विकास के लिए अजीवन कार्य करता रहूंगा।