विकास सिंह - बेलबतिया बाईपास मे लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने हुआ भयंकर सड़क हादसा
- By
- Vikash Singh
- October-12-2023
भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह जी ने बताया कि अभी भभुआ मे आमने-सामने भीषण रूप से बाइक टक्कर में दो युवक घायल हो गये उनकी हालत चिंता जनक है सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी मौके पर पहुंचे. जिला परिषद सदस्य ने बताया कि बेलबतिया बाईपास मे लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने से तेज गति से दो बाइक सवार आ रहे थे आमने-सामने की टक्कर से दुर्घटना घटित हो गयी.पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को भभुआ के सदर अस्पताल भेजा गया चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया.
दोनों बाइक सवारो में पहला चैनपुर थाना अंतर्गत बिरना गांव के सूबेदार यादव के पुत्र 32 वर्षीय विकास यादव व दूसरा सोनहन थाना अंतर्गत सिझूआ गांव के चौकीदार ब्रह्मानंद पासवान का 25 वर्षीय बेटा मुकेश पासवान है. दुर्घटना इतनी भीषण है की बाइक का साकर तक टूट कर हवा मे उछल गया दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है विकास जी ने बतया कि वे सदर अस्पताल में मौजूद है और हर तरह से दोनों लड़को के परिवार का मदद किया जा रहा है घायलों के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे हैं और उनको बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की तैयारी किया जा रहा है सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों को संभाला और हौसला दिया कि इस दुख की घड़ी में हम हर तरह से आपके साथ रहेंगे और जो भी सहयोग होगा किया जाएगा. दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में सैकड़ो लोग इकठ्ठा हो गये.