विकास सिंह - किसानों की समस्याओं के लिए संजय वाटिका में बैठक संपन्न, निकाला जाएगा आक्रोश मार्च
- By
- Vikash Singh
- December-15-2020
भभुआ विधानसभा में युवा जोश के अध्यक्ष एवं भभुआ से पूर्व विधायक प्रत्याशी विकास सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित संजय वाटिका में एक अहम बैठक करते हुए किसानों की समस्याओं पर विचार किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों ने भागीदारी ली। बैठक के जरिए किसानों से जुड़े बहुत से अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और साथ ही किसानों के हितों के लिए आक्रोश मार्च निकालने की भी बात रखी।
बैठक के दौरान कृषि को सम्पूर्ण व्यवसाय का दर्जा देने, किसान विरोधी कृषि बिल को वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य खुद किसानों द्वारा निर्धारित करने, उत्पादकता बढ़ाने की नीतिगत व्यवस्था की मांग सरकार से की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता तो किसानों के साथ मिलकर आक्रोश मार्च निकाला जाएगा और जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।