Vikash Singh
  • होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत

  • By
  • Vikash Singh
  • April-23-2022

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

अप्रैल माह वैश्विक रूप से विविधता और नवऊर्जा का प्रतीक महीना है. मुख्यत: अप्रैल का नाम ग्रीक गॉडेस, एफ़्रोडाइट के नाम पर रखा गया है. रोमन कैलेंडर के अंतर्गत चौथे महीने को पहले अप्रिलिस लिखा जाता था, जिसका अर्थ है "खुल जाना." उत्तरी गोलार्द्ध के अंतर्गत इस माह को बसंत ऋतू का प्रतीक माना जाता है, जिसमें वृक्ष फलों और फूलों से लद जाते हैं और इसी विशिष्टता के चलते इस माह को अप्रैल नाम दिया गया.

हालांकि इस वर्ष नवसृजन का प्रतीक यह माह कोरोना के भय के बीच आया है, अंग्रेजी नववर्ष के हिसाब से भी देखा जाए तो जनवरी से ही यह महामारी चीन में अपने पैर पसार चुकी थी और फिर वहां से यह सभी देशों में चली आई और फिलवक्त यह तमाम विश्व में खौफ का पर्याय बनी हुयी है. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के आगाह पर लगभग सभी देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है. 

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

आइयें जानते हैं कैसे महामारी के इस दौर में अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल, कैसे बीमारियों को खुद से दूर रखें और कैसे अप्रैल माह में बदलते मौसम के बीच खुद को रखें फिट एंड फाइन. 

1. अप्रैल में जलवायु परिवर्तन –

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मार्च से ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन हो जाता है और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मार्च से ही सूर्य की कर्क रेखा की ओर बढ़त के साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने लगती है. सामान्यत: अप्रैल माह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहता है, जिसमें बढ़त निरंतर जारी रहती है, वहीं दक्षिणी भारत में हालांकि तापमान तो अधिक रहता है, परन्तु प्रायद्वीपीय स्थिति के चलते मौसम मृदु बना रहता है.

वहीँ परंपरागत रूप से छ: ऋतुओं में विभाजित भारतीय मौसम चक्र के अंतर्गत चैत्र माह को बसंत ऋतु का ही अंतिम माह माना जाता है. चरक संहिता के कथनानुसार शिशिर ऋतु को उत्तम बलवाली, बसंत ऋतु को मध्यम बलवाली और ग्रीष्म ऋतु को दौर्बल्य वाली ऋतु माना गया है.

चूंकि अप्रैल में तापमान अधिकता से बढ़ता है, इसलिए इसे ग्रीष्म ऋतू के अंतर्गत ही सम्मिलित किया जा सकता है. ग्रीष्म ऋतु में गरम जलवायु शरीर में पित्त एकत्र करती है और प्रकृति में होने वाले परिवर्तन शरीर को प्रभावित करने लगते हैं.

गर्मी के बढ़ने से शरीर की धातुएं भी क्षीण होने लगती है, सूर्य की प्रखर किरणें शारीरिक ऊर्जा को सोखने का कार्य करती हैं, जिससे थकान और कमजोरी महसूस होना सामान्य है. अप्रैल माह में विशेष रूप से गर्मी बढ़ने के साथ साथ ही धूल भरी आंधी भी चलने लगती है, मौसम में होने वाले इस बदलाव से होने वाले प्रभाव इस प्रकार हैं..

1. मौसम बदलने के साथ ही वातावरण में वायरस सक्रिय हो जाते हैं.

2. वायु में बैक्टीरिया के कण बड़ी मात्रा में उत्पन्न होते हैं, जो तेज हवा चलने से धूल के अन्य कणों के साथ ही शरीर में प्रवेश करने लगते हैं.

3. तापमान बढ़ने से शरीर में पित्त की मात्रा भी बढती है, जो प्रतिरोधक क्षमता को धीमा कर देती है और वायरल इन्फेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है.

2. मौसमी फल एवं सब्जियां -

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

जिस प्रकार मौसम में परिवर्तन होता है उसी प्रकार हमें भी अपनी जीवनशैली व खानपान में परिवर्तन करना पड़ता है. सर्दियों के मौसम के बाद गर्मियों का आरंभ होने लगता है. इसी कारण शरीर में पोषक तत्वों का अभाव होने लगता है, जिससे शरीर से जल की मात्रा भी कम होने लगती है तो इसी लिहाज से गर्मियों में जलतत्व से भरपूर सब्जियों व ठंडे तासीर वाले फलों को अपने डायट चार्ट में शामिल किया जाता है. जिससे शरीर में जल की आपूर्ति भी होती रहे और साथ ही आवश्यक पोषक तत्व भी शरीर को प्राप्त होते रहें.

कुछ इस प्रकार की सब्जियां व फल अपने खाने में प्रयोग कर आप गर्मियों में स्वस्थ रह सकते हैं :

करेला - विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर करेला सम्पूर्ण भारत में सब्जी व अचार के रूप में प्रयोग में लाया जाता है. करेला स्वाद में बेहद कड़वा होता है परन्तु यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

लौकी/घीया – भरपूर मात्रा में जलतत्त्व से परिपूर्ण लौकी ज्यादातर लोगों को खाने में पसंद होती है. गर्मियों में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने वाली लौकी से लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाते हैं, जैसे लौकी की भाजी, लौकी का रायता, नवरात्रि व्रत में खाई जाने वाली लौकी की खीर व बर्फी इत्यादि.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

खीरा - शरीर की आन्तरिक तपन को शांत करने में खीरा सर्वाधिक सहायक होता है. जिसे केवल भारत में ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व में लोग प्राय: 12 महीने सलाद के रूप में प्रयोग करते हैं, परन्तु अप्रैल माह से यह ताजा व सरल रूप से बाज़ार में उपलब्ध होता है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

कद्दू/सीताफल – गर्मियों के दिनों में सर्वाधिक रूप से प्रयोग में लाया जाने वाले कद्दू में पोटेशियम व फाइबर की मात्रा प्रचुर रूप से होती है. भारत में लोग प्राय: कद्दू को सब्जी बनाने के साथ-साथ, सूप आदि के रूप में भी सेवन करते है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

तोरई – तोरई जिसे ‘तुरई’ व ‘तुरूई’ के नाम से भी जाना जाता है. यह सर्वत्र भारतवर्ष में सब्जी के रूप में प्रयोग की जाती है. आयुर्वेद के अनुसार यह पित्त व कफ़ दोष को समाप्त करती है. तराई को सब्जी, सूप, चटनी अथवा रायते के रूप में प्रयोग में लाया जाता है.   .

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

शरीर को शीतलता प्रदान करते कुछ फल

बेल -  बेल अथार्त वुड एप्पल आध्यात्मिक दृष्टि से पूजनीय होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर है. कफनाशक प्रवृति होने के कारण बेल पेट के लिए पूर्ण रूप से औषधि का कार्य करता है. बेल का जूस गर्मियों में शरीर को तरोताजा बनाये रखने में बेहद लाभप्रद है.  

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

संतरा – स्वास्थवर्धक गुणों से भरपूर संतरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है. रक्तशोधक व शक्तिवर्धक संतरे का लोग फल के रूप में तो सेवन करते ही हैं साथ ही इसे जूस, स्मूदी के तौर पर भी गर्मियों में शरीर को शीतलता देने में प्रयोग किया जा सकता है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -  

आम – फलों के राजा का ताज सर पर पहने आम में निहित पोषक तत्त्व हमारे शरीर के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. आम एक ऐसा फल है, जिसकी भारत में विभिन्न किस्में उपलब्ध होती है. केवल भारत में ही नही यह फल सम्पूर्ण विश्व में अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है. आम केवल फल के ही रूप में नही अपितु आमरस, लस्सी, शेक, एवं आम पापड़ के लिए भी लोगों के मध्य लोकप्रिय है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

अंगूर – अपने खट्टे-मीठे स्वाद से लोगों के बीच प्रसिद्ध अंगूर मात्र फल ही नही अपितु एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है. इसके सेवन से शरीर गर्मियों में भी तरोताजा बना रहता है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

3. योगासनों द्वारा पाएं उत्तम स्वास्थ्य 

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

चैत्र माह से तापमान में तपिश होने लगती है, इसलिए प्राणायाम व कुछ योगासनों से शरीर को आन्तरिक ठंडक प्रदान की जा सकती है. व्यायाम हमारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण अंग माना गया है और योगाभ्यास द्वारा शरीर की इम्युनिटी में भी वृद्धि की जाती है, जिससे शरीर विभिन्न रोगों से लड़ने में सक्षम हो सके. इसी दृष्टिकोण से हमें स्वस्थ शरीर व गर्मी से राहत पाने के लिए ऋतुचर्या के अनुसार प्राणायाम व आसनों को उपयोग में लाना चाहिए :

शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम अर्थात शरीर को शीतलता प्रदान करना. इसके लाभ इस प्रकार हैं..

1. इस प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त होता है.

2. शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने के लिए यह बेहद उपयोगी होता है.  

3. यह प्राणायाम त्वचा एवं नेत्र सम्बन्धी रोगों के लिए भी लाभदायक है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

भ्रामरी प्राणायाम

भ्रमर की भांति स्वर निकाल कर करने वाले प्राणायाम को भ्रामरी प्राणायाम की संज्ञा दी गयी है.

1. इसके नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति तनाव मुक्त होता है.

2. इसके द्वारा स्वच्छ वायु का शरीर में प्रवेश होता है.

3. मस्तिष्क में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से शरीर को स्वाभाविक शीतलता प्राप्त होती है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

अनुलोम विलोम प्राणायाम   

श्वासों को साधने के लिए किया जाने वाले इस प्राणायाम के अनगिनत लाभ हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार है..

1. इस प्राणायाम के द्वारा व्यक्ति अपने शरीर की ऊर्जा प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने में सहायक होता है.

2. इसके अभ्यास से कुछ ही समय में व्यक्ति का मन स्थिर व शांत होता है.

3. अनुलोम विलोम प्राणायाम से तनाव व थकान से भी राहत मिलती है.

4. यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी कारगर सिद्ध होता है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

शीतकारी प्राणायाम

मुख से “ओ” का आकार बनाकर साँस लेने से जीभ के द्वारा शीतल वायु शरीर के अंदर प्रवेश करती है, इसी प्रक्रिया को शीतकारी प्राणायाम कहा जाता है.

1. इस प्राणायाम के माध्यम से व्यक्ति को गर्मी से राहत मिलती है.

2. मुंह को खोलकर तथा जीभ को बाहर निकाल कर मुंह के द्वारा गहरी साँस लेने से ठंडी हवा का शरीर में समाहित होती है, जो गर्मी के लिए बेहद उपयोगी होता है.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

सर्वांगासन

चैत्र के दिनों में शरीर के तापमान में बेहद वृद्धि हो जाती है जिसे नियंत्रित करने में सर्वांगासन बेहद उपयोगी होता है.

1. इस आसन के द्वारा रक्त प्रवाह मस्तिष्क की ओर हो जाता है, जो शरीर के प्रत्येक अंग के लिए लाभकारी होता है.

2. इस आसन के नियमित अभ्यास से व्यक्ति के सभी रोग समाप्त होने लगते हैं.

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

विशेष नोट - उच्च रक्तचाप व सर्वाइकल के रोगियों को इसे न करने की सलाह दी जाती है.

4. क्या होती है प्रतिरक्षा प्रणाली 

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

किसी भी जीव के शरीर में होने वाली जैविक प्रक्रियाओं के समूह को उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता है, जिसका कार्य किसी भी बाहरी रोगजनक तत्व या नियोप्लास्टिक कोशिकाओं की पहचान करना और फिर उन्हें समाप्त करना होता है, जिससे इन रोगजनकों से होने वाले रोगों से शरीर की रक्षा हो सके. इस बाहरी रोगजनक तत्वों में विषाणु, वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी कृमि आदि सम्मिलित होते हैं. इन रोगजनकों की पहचान करना बेहद मुश्किल काम है, जिसके लिए हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर से पोषक तत्व ग्रहण करती है. यह सभी जीवों जैसे मानवों, जंतुओं, पक्षियों, पौधों, वृक्षों आदि में प्राकृतिक रूप से पाई जाती है. 

5. इस तरह बढ़ाये अपनी इम्युनिटी पॉवर 

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

Covid-19 या नोवल कोरोनावायरस एक वैश्विक महामारी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे चीन, अमेरिका, इटली, स्पेन, ईरान, फ़्रांस सहित दुनिया के लगभग सभी देश त्रस्त हैं. लाखों लोगों को प्रभावित कर रहा यह वायरस अब तक हजारों जानें ले चुका है. भारत में इससे प्रभावित लोगों की संख्या (2 अप्रैल, 2020 तक) 2000 का आंकड़ा पार कर चुकी है और लगभग 50 लोगों की जान इससे जा चुकी है. 

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

Covid-19 से बचने के लिए कोई भी एंटीडॉट या दवा अब तक नहीं बनी है और जितने भी लोगों ने इससे रिकवरी की है वह अपनी बेहतर इम्युनिटी के दम पर. कोरोना से मरने वाले लोगों के आंकड़ों पर गौर करें तो उनमें बुजुर्गों और विभिन्न रोगों (जैसे डायबीटीज, ह्रदय रोग, थायरोइड, हाइपरटेंशन आदि) से ग्रसित लोगों की संख्या अधिक है. इसलिए यह बेहद जरुरी हो जाता है कि हमारी इम्यून क्षमता मजबूत हों ताकि किसी भी रोग से हम लड़ सकें. आगे दिए गए कुछ उपायों से हम अपनी इम्युनिटी को बूस्ट कर सकते हैं..

1. विटामिन सी युक्त आहार जैसे संतरा, आंवला, नींबू, पपीता, अमरुद, पालक, अखरोट, तुलसी के पत्ते आदि का सेवन अवश्य करें. 

2. विटामिन ई और डी भी हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं, इनमें मुनक्का, बादाम, पालक, ब्रोकली आदि सम्मिलित हैं. साथ ही प्रयास करें आप दिन में कुछ समय सूर्य की रोशनी भी प्राप्त कर सकें.  

3. पोषक तत्त्वों के आलावा योग और प्रणायाम से भी इम्युनिटी बेहतर होती है, श्वसन तंत्र को सुचारू बनाने वाली प्रक्रिया अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि के नियमित अभ्यास से आप स्वयं ही स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे. 

4. पानी का सेवन अधिक करें, शरीर में वाटर लेवल संतुलित होने से भी आपकी प्रतिरोधक क्षमता सुचारू रूप से कार्य करती है.

5. गिलोय, तुलसी, अदरक, हल्दी, काली मिर्च जैसे आयुर्वेदिक तत्त्वों में एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी बीमारी से लड़ने में बेहद कारगर सिद्ध होते हैं.   

6. बेहतर आहार-विहार के साथ साथ सकारात्मकता से भरे विचार भी बेहद अहम हैं. अपनी सोच को पॉजिटिव रखें, प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें, अच्छा संगीत सुने, अपनी हॉबी के अनुसार कोई कार्य करें या ऐसा कुछ भी जिससे आपको तरोताजा महसूस होता हो, वह एक्टिविटी अपनी दिनचर्या में जोडें.  

6. ऐसे रहें कोरोना के कहर से सावधान

विकास सिंह-जान है तो जहान है कोरोना  हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत -

1. स्वयं को और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें, यहां हम आपको हर 2 मिनट में रगड़ रगड़ कर हाथ धोने और बार बार सेनिटाईज करने के लिए नहीं कहेंगे. लेकिन भोजन करने से पहले, भोजन बनाने से पहले, किसी भी बाहरी वस्तु को छूने के बाद आप जरुर हाथों को अच्छे से धोएं.

2. हालांकि लॉकडाउन के चलते अधिकतर लोग बाहर नहीं जा रहे हैं, लेकिन फिर भी किसी कारणवश यदि आप बाहर जाते हैं तो विशेष रूप से ध्यान दें. मास्क, ग्लोवस पहनकर ही बाहर जायें और घर आने के बाद इन्हें उतारकर गर्म पानी से धोने के बाद ही उपयोग में लाये. 

3. कोरोना वायरस किसी भी सतह पर कुछ घंटों से कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, इसलिए बेहतर है कि बाहर से आये सामान को अच्छे से सेनिटाईज करें तभी उसका उपयोग करें. 

4. सब्जियों और फलों का सेवन भी गर्म पानी से धोकर करें, चाहे तो पानी में नमक, बेकिंग पाउडर या सिरका डालकर उसमें कुछ समय सब्जियों व फलों को भिगोकर छोड़ दें.  

5. यदि आपको बदलते मौसम से खांसी-जुखाम आदि की शिकायत है तो निरंतर मास्क का प्रयोग करें और बुखार होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें.  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विकास सिंह-चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

विकास सिंह-चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में हुए शामिल

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में हुए शामिल

भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्य...

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रमों में शामिल हुए कलाकारों को किया सम्मानित

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती कार्यक्रमों में शामिल हुए कलाकारों को किया सम्मानित

बुधवार की देर रात्रि भभुआ विधानसभा क्षेत्र के रामपुर प्रखंड अंतर्गत अमाव, गम्हरिया और हुडरी गांवों में भारत के संविधान शिल्पकार भारत रत्न बा...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के पलका गाँव में वलीमा समारोह में हुए शामिल

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के पलका गाँव में वलीमा समारोह में हुए शामिल

भभुआ प्रखंड के पलका गाँव में आयोजित दावत-ए-वलीमा के अवसर पर विकास सिंह ने उपस्थित होकर नवदंपति को अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम में उन्ह...

विकास सिंह- पूर्व पैक्स अध्यक्ष गौतम सिंह के पिता के अस्वस्थ होने पर  अस्पताल व गांव पहुंचकर जाना हाल

विकास सिंह- पूर्व पैक्स अध्यक्ष गौतम सिंह के पिता के अस्वस्थ होने पर अस्पताल व गांव पहुंचकर जाना हाल

भभुआ प्रखंड के वरुणा गांव, मनिहारी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष गौतम सिंह के पिता राम ध्वजा सिंह जी की तबीयत अचानक ज्यादा खराब होने की सूचन...

विकास सिंह- बेतरी गांव में शोकाकुल परिवार से मिलकर बब्बन सिंह के पिता के निधन पर जताई संवेदना

विकास सिंह- बेतरी गांव में शोकाकुल परिवार से मिलकर बब्बन सिंह के पिता के निधन पर जताई संवेदना

भभुआ प्रखंड के बेतरी गांव में बब्बन सिंह के पिता जी के निधन की सूचना मिलते ही विकास सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर...

विकास सिंह- आवास पर फरियाद लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, सुनी समस्या और दिलाया भरोसा

विकास सिंह- आवास पर फरियाद लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला, सुनी समस्या और दिलाया भरोसा

आज विकास सिंह के आवास पर भभुआ विधानसभा क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं। महिला ने अपनी व्यक्तिगत समस्या बताते हुए समाधान...

विकास सिंह- नउवाझोटी पहुंचकर  संतोष कुमार के परिजनों से जताई संवेदना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

विकास सिंह- नउवाझोटी पहुंचकर संतोष कुमार के परिजनों से जताई संवेदना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

सासाराम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा प्रत्याशी संतोष कुमार जी के बड़े भाई और भतीजे की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु की खबर...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के महुअत गाँव में आयोजित होली मिलन समारोह का किया उद्घाटन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के महुअत गाँव में आयोजित होली मिलन समारोह का किया उद्घाटन

भभुआ प्रखंड के महुअत गाँव में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह का उद्घाटन करते हुए विकास सिंह ने क्षेत्रवासियों को रंगों के इस पावन पर्व की शुभक...

विकास सिंह- सोनहन गांव में शोकाकुल परिवार से मिले , कंचन सिंह के निधन पर जताई संवेदना

विकास सिंह- सोनहन गांव में शोकाकुल परिवार से मिले , कंचन सिंह के निधन पर जताई संवेदना

भभुआ प्रखंड के सोनहन गांव में बीते दिनों कंचन सिंह जी के स्वर्गवास की सूचना मिलने पर विकास सिंह शोकाकुल परिवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।...

विकास सिंह- लालापुर में पूनम कंप्यूटर सेंटर की 16वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि बन, किया उद्घाटन

विकास सिंह- लालापुर में पूनम कंप्यूटर सेंटर की 16वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि बन, किया उद्घाटन

कूदरा प्रखंड के लालापुर में पूनम कंप्यूटर सेंटर की 16वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह ने...

विकास सिंह- सिवो गांव हत्या कांड का खुलासा: निर्दोषों को फंसाने के आरोप पर उठे सवाल

विकास सिंह- सिवो गांव हत्या कांड का खुलासा: निर्दोषों को फंसाने के आरोप पर उठे सवाल

भभुआ प्रखंड के सिवो गांव में हाल ही में सामने आए हत्या मामले ने क्षेत्र में व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। इस प्रकरण में प्रारंभिक स्तर पर पट...

विकास सिंह- मोहनिया की जिला परिषद सदस्य गीता पासी को नई गाड़ी लेने पर  दी बधाई

विकास सिंह- मोहनिया की जिला परिषद सदस्य गीता पासी को नई गाड़ी लेने पर दी बधाई

मोहनिया क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता पासी को नई गाड़ी खरीदने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह उनके सार्वजनिक जीवन की एक सुखद व्यक्तिगत...

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र में संत गुरु रविदास जयंती समारोह में हुए शामिल

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा क्षेत्र में संत गुरु रविदास जयंती समारोह में हुए शामिल

भभुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी महाराज की जयंती समारोह में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विका...

विकास सिंह- वार्ड 22 भभुआ में नेहाल खा के पुत्र समीर के निधन पर  दी शोक संवेदना

विकास सिंह- वार्ड 22 भभुआ में नेहाल खा के पुत्र समीर के निधन पर दी शोक संवेदना

भभुआ शहर के वार्ड संख्या 22 निवासी नेहाल खा के पुत्र समीर का पुणे, महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना ...

विकास सिंह- सिवो गाँव में छांगूर सिंह जी के निधन पर  व्यक्त की गहरी संवेदना

विकास सिंह- सिवो गाँव में छांगूर सिंह जी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना

भभुआ प्रखंड के सिवो गाँव के अभिभावक छांगूर सिंह जी का बीते दिन हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असमय चले जाने से पूरे गाँव में शोक की...

विकास सिंह- डिहरा गाँव में स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी के श्राद्धक्रम में  दी श्रद्धांजलि

विकास सिंह- डिहरा गाँव में स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी के श्राद्धक्रम में दी श्रद्धांजलि

भभुआ प्रखंड के डिहरा गाँव में किसान स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह जी के श्राद्धक्रम के अवसर पर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुँच...

विकास सिंह- मायावती के 70वें जन्मदिन पर  दी शुभकामनाएं

विकास सिंह- मायावती के 70वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीय सुश्री बहन कु. मायावती जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभ...

विकास सिंह- सिकठी हत्याकांड पर सवाल,  सुशासन पर उठाई उंगली

विकास सिंह- सिकठी हत्याकांड पर सवाल, सुशासन पर उठाई उंगली

भभुआ प्रखंड के सिकठी गांव से सामने आई एक हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गांव निवासी शिवम पटेल की निर्मम हत्या कर उ...

विकास सिंह-  बसपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक

विकास सिंह- बसपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं संग की अहम बैठक

भभुआ शहर में बसपा प्रत्याशी विकास सिंह उर्फ़ लल्लू पटेल ने अपने चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में ...

विकास सिंह— कुड़ासन पंचायत ने किया भव्य स्वागत , दिल से व्यक्त किया आभार

विकास सिंह— कुड़ासन पंचायत ने किया भव्य स्वागत , दिल से व्यक्त किया आभार

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने कुड़ासन पंचायत के सभी सम्माननीय भाइयों को धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन्होंने मुझे जो अपार स...

विकास सिंह- जीवन भर की समर्पण का दिखा  सौगंध,  बेतरी पंचायत ने किया  ऐतिहासिक स्वागत

विकास सिंह- जीवन भर की समर्पण का दिखा सौगंध, बेतरी पंचायत ने किया ऐतिहासिक स्वागत

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, आज का दिन मेरे जीवन...

विकास सिंह- मोकरी पंचायत के जनवासियों  का मिला आशीर्वाद , बदलाव की ओर पहला कदम

विकास सिंह- मोकरी पंचायत के जनवासियों का मिला आशीर्वाद , बदलाव की ओर पहला कदम

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि भभुआ प्रखंड की मोकरी पंचायत में आज जो अपनापन, समर्थन और आशीर्वाद मिला, वह मेरे जी...

विकास सिंह- जलालपुर पंचायत में चली  बदलाव की बयार, निकाली गयी  जन आशीर्वाद यात्रा

विकास सिंह- जलालपुर पंचायत में चली बदलाव की बयार, निकाली गयी जन आशीर्वाद यात्रा

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि रामपुर प्रखंड के जलालपुर पंचायत के कुल 16 गाँवों में घर-घर जाकर जनआशीर्वाद लिया।...

विकास सिंह - जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा करने का लिया संकल्प

विकास सिंह - जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा करने का लिया संकल्प

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने सोनहन पंचायत की महान जनता का अपार सम्मान के लिए दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि जो स्नेह और...

विकास सिंह- बारिश भी न रोक सकी जज़्बा,  मिव पंचायत का मिला अपार समर्थन

विकास सिंह- बारिश भी न रोक सकी जज़्बा, मिव पंचायत का मिला अपार समर्थन

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने कहा कि कोई बारिश मेरे हौसले को नहीं रोक सकती. मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ मिव पंचायत का, ...

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

विकास सिंह- भभुआ विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि आज भभुआ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान बैठक मे हजारों कार्यकर्ता व समर्थक भभु...

विकास सिंह- मोकरी गाँव के कबाड़ा व्यवसाई 35 वर्षीय अफसर आलम की हार्ट अटैक से हुई मौत

विकास सिंह- मोकरी गाँव के कबाड़ा व्यवसाई 35 वर्षीय अफसर आलम की हार्ट अटैक से हुई मौत

बीते दिवस मोकरी गाँव के कबाड़ा व्यवसाई 35 वर्षीय अफसर आलम की हार्ट अटैक से मौत हो गई सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू प...

विकास सिंह- भभुआ शहर सब्जी मंडी के 40 वर्षीय लाल कुरैशी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

विकास सिंह- भभुआ शहर सब्जी मंडी के 40 वर्षीय लाल कुरैशी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी को भभुआ शहर सब्जी मंडी के 40 वर्षीय लाला कुरैशी जी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलन...

विकास सिंह- सड़क दुर्घटना में हुई दो की मौत, सरकार से एससी एसटी के तहत मुआवजा देने की करी मांग

विकास सिंह- सड़क दुर्घटना में हुई दो की मौत, सरकार से एससी एसटी के तहत मुआवजा देने की करी मांग

बीते दिवस भभुआ प्रखंड के रुईया पंचायत के दरौली गांव के समाजसेवी विजय मुसहर उम्र 40 वर्ष पिता श्यामलाल मुसहर उनके बहनोई रोहतास जिला बड्डी थान...

विकास सिंह- आकाश आनंद जी का भभुआ विधानसभा आगमन पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

विकास सिंह- आकाश आनंद जी का भभुआ विधानसभा आगमन पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

बीते दिवस भभुआ विधानसभा ने एक नया इतिहास रच दिया, जब बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर माननीय आकाश आनंद जी का आगमन हुआ. हजारों समर्...

विकास सिंह- आगामी 10 सितंबर को भभुआ नगर पालिका मैदान में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जी के आगमन को लेकर की गयी तैयारी

विकास सिंह- आगामी 10 सितंबर को भभुआ नगर पालिका मैदान में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद जी के आगमन को लेकर की गयी तैयारी

प्रदेश महासचिव बसपा सह जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी ने बताया कि 10 सितंबर को भभुआ नगर पालिका मैदान में 12 बजे दिन में बसपा...

विकास सिंह- 22 वर्षीय राम अवतार बिन्द की नदी मे डूबकर हुई मौत

विकास सिंह- 22 वर्षीय राम अवतार बिन्द की नदी मे डूबकर हुई मौत

भभुआ के देनवा गाँव सिवाना मे स्थित ग्राम वरना प्रखंड के पिता ददन बिन्द के 22 वर्षीय पुत्र राम अवतार बिन्द की नदी मे डूब कर मौत हो गयी जो कि...

विकास सिंह- शोषित वंचितों और समाज की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता आजाद राम जी की हुई मौत

विकास सिंह- शोषित वंचितों और समाज की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता आजाद राम जी की हुई मौत

भभुआ जिला परिषद सदस्य के बसपा नेता विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल जी अधिवक्ता आजाद राम की निधन की खबर सुनते ही शोक संवेदना व्यक्त करने मौके पर प...

विकास सिंह- कोलकाता क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी नीतीश पटेल की संदिग्ध हालात में मौत

विकास सिंह- कोलकाता क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी नीतीश पटेल की संदिग्ध हालात में मौत

भभुआ कैमूर में कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन एकेडमी में खेल कूद करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से कैमूर में कोहराम मच गया है कि ...

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के चार पंचायत में हर एक बूथ के लोगो के साथ बैठक का किया आयोजन

विकास सिंह- भभुआ प्रखंड के चार पंचायत में हर एक बूथ के लोगो के साथ बैठक का किया आयोजन

भभुआ प्रखंड के चार पंचायत मे डुमरैठ, मनिहारी, रुपपुर, रतवार पंचायत मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पंचायत मे हर एक बूथ के साथ बैठक कर ना...

विकास सिंह- मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का पांचवा दिन का जलालपुर, पंचायत में हुआ आयोजन

विकास सिंह- मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का पांचवा दिन का जलालपुर, पंचायत में हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का पांचवा दिन आज दिनांक 14 अगस्त को रामपुर प्रखंड के जलालपुर, पंचायत में आयोजित हुआ जिसका नेतृत्व बहुजन समा...

विकास सिंह- लिपिक कर्मचारी संघ द्वारा किया गया हड़ताल

विकास सिंह- लिपिक कर्मचारी संघ द्वारा किया गया हड़ताल

कैमूर जिला क़े कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना पर बैठे कर्मचारियों क़े समर्थन में भभुआ जिला परिषद सदस्य विका...

विकास सिंह- खेल प्रतियोगिता के बाद दो गुट स्कूली बच्चों में हुई मारपीट, दर्जनों बच्चे हुए घायल

विकास सिंह- खेल प्रतियोगिता के बाद दो गुट स्कूली बच्चों में हुई मारपीट, दर्जनों बच्चे हुए घायल

बच्चों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिप सदस्य विकास सिंह जी ने इस बात की निंदा करते हुए कार्रवाई का मांग किए. मशाल प्रतियोगिता खेल के ...

विकास सिंह- कैमूर सर्पदंश के शिकार हुए 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

विकास सिंह- कैमूर सर्पदंश के शिकार हुए 35 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल जी को सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पहुंचे मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने का सरकार से...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के क़ुराड़ी, पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान  का चौथा चरण का  हुआ आयोजन

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के क़ुराड़ी, पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान का चौथा चरण का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का चौथा दिन आज दिनांक 13/08/2025 को रामपुर प्रखंड के क़ुराड़ी, पंचायत में आयोजित हुआ जिसका नेतृत्व बहुजन समाज...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड क़े उचिनर गाँव क़े बचाऊ दूबे की 47 वर्षीय पत्नी प्रीति दूबे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड क़े उचिनर गाँव क़े बचाऊ दूबे की 47 वर्षीय पत्नी प्रीति दूबे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल जी को दुर्घटना की सूचना मिलते ही भभुआ के सदर अस्पताल पहुचे मौके पर पहुंचकर घटना स्थल की खब...

विकास सिंह- मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरा चरण का रामपुर प्रखंड के पसाई तथा  बड़का गाँव पंचायत में  हुआ आयोजन

विकास सिंह- मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरा चरण का रामपुर प्रखंड के पसाई तथा बड़का गाँव पंचायत में हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आज तीसरा दिन मंगलवार दिनांक-12/08/2025 को रामपुर प्रखंड के पसाई तथा बड़का गांव पंचायत में आयोजित हुआ जिस...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के सबार गांव के 24 वर्षीय कृष्णा शर्मा की नदी में डूबकर हुई मौत

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के सबार गांव के 24 वर्षीय कृष्णा शर्मा की नदी में डूबकर हुई मौत

भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लु पटेल जी ने बताया कि रामपुर प्रखंड के सबार गांव के 24 वर्षीय कृष्णा शर्मा पिता नथुनी शर्मा की बीत...

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के बेलांव एवं खरेन्दा पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरा चरण का हुआ आयोजन

विकास सिंह- रामपुर प्रखंड के बेलांव एवं खरेन्दा पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दूसरा चरण का हुआ आयोजन

मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का दूसरा चरण आज दिनांक 11/08/2025 को रामपुर प्रखंड के बेलांव एवं खरेन्दा पंचायत में आयोजित हुआ जिसका नेतृत्...

विकास सिंह- पानी में डूबकर किशोर की हुई मौत, सदर अस्पताल पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य

विकास सिंह- पानी में डूबकर किशोर की हुई मौत, सदर अस्पताल पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य

जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल जी ने बतया कि भभुआ प्रखंड के मिव गांव के12 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी पिता कुर्बान अंसारी की प...

विकास सिंह- बहुअन गाँव निवासी राम अवतार की आंध्र प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हुई मौत

विकास सिंह- बहुअन गाँव निवासी राम अवतार की आंध्र प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हुई मौत

भभुआ प्रखंड क़े बहुअन गाँव मे शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल मौके पर उन्होंने बताया कि राम अवतार उ...

विकास सिंह- भभुआ शहर के पटेल चौक पर वन इंडिया फैशन मॉल का फीता काटकर किया उद्घाटन

विकास सिंह- भभुआ शहर के पटेल चौक पर वन इंडिया फैशन मॉल का फीता काटकर किया उद्घाटन

जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि भभुआ शहर के पटेल चौक पर वन इंडिया फैशन मॉल का मेरे द्वारा फीता काटकर शुभ उद्घाट...

विकास सिंह- नुआँव थाना के अंतर्गत महरो गांव के जयप्रकाश यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

विकास सिंह- नुआँव थाना के अंतर्गत महरो गांव के जयप्रकाश यादव की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

बीते दिवस नुआँव थाना के अंतर्गत महरो गांव के जयप्रकाश यादव उम्र 47 वर्ष पिता राम जी यादव की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही मंगलवार ...

अधिक जानें..

© vikashsingh.in & Navpravartak.com Terms  Privacy