मुख्य अतिथि विकास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और तकनीकी ज्ञान आज के समय में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पूनम कंप्यूटर सेंटर द्वारा पिछले 16 वर्षों से क्षेत्र में कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और तकनीकी कौशल विकसित करने की सलाह दी।
विकास सिंह ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संस्थान के संचालकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।