विकास सिंह ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होता है। उन्होंने कंचन सिंह जी के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे सामाजिक रूप से मिलनसार और सम्मानित व्यक्ति थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। इस दुखद अवसर पर उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विकास सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।